Designed And Powered By Manish Kalia 9888885014 Ⓒ Copyright @ 2023 - All Rights Reserved


 

आप विधायकों पर भड़के भाजपा प्रधान धीमान बोले-अपना मूल्य बढ़ाने के लिए खरीदो-फरौख्त के आरोप लगा रहे विधायक;एजेंसी से करवा लें जांच


लुधियाना ( Rajan )  :- पंजाब के लुधियाना में आम आदमी पार्टी की विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना सहित विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज, और अमनदीप मुसाफिर ने भाजपा पर 25 करोड़ रुपए देने और 
थ्रेट देने के गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद लुधियाना के भाजपा जिला प्रधान रजनीश धीमान ने कहा कि ये तीनों विधायक अपना मूल्य बढ़ाने की कोशिश में है। यदि किसी विधायक को किसी तरह की 
आफर आई है तो वह इसकी जांच देश की किसी भी एजेंसी करवाए। जो भी इस मामले में आरोपी पाया जाता है उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए।
धीमान ने कहा की कि करीब 2 साल पहले पहले  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी इसी तरह के आरोप लगाए थे जो आज तक साबित नहीं हो सके। 
भाजपा की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। आम आदमी पार्टी की लीडरशिप बुरी तरह से फेल साबित हो रही है। उनके लगातार सीनियर नेता भाजपा में शामिल हो रहे है। 
धीमान से रवनीत सिंह बिट्टू के लुधियाना से चुनाव लड़ने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि भाजपा का वर्कर कमल के फूल को वोट देता है न की किसी व्यक्ति विशेष के चेहरे को। इसलिए पार्टी जिसे भी टिकट
देगी वह उनके साथ है। भाजपा देश की एकमात्र बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा आज अपने लोकहित्त कार्यों के कारण ही देश की लोकप्रिय पार्टी बनी हुई है।


 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post