Designed And Powered By Manish Kalia 9888885014 Ⓒ Copyright @ 2023 - All Rights Reserved


 

लुधियाना में होली पर ट्रैफिक पुलिस सख्त 1 दिन में 406 चालान; 88 लड़ाई झगड़े, 20 एक्सीडेंट


लुधियाना ( Rajan )  :- पंजाब के लुधियाना में होली के त्यौहार मौके सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस भी मुस्तैद रही। एक दिन करीब 406 चालान पुलिस ने काटे। वहीं शहर में 88 से अधिक लड़ाई झगड़ों के मामले सामने आए है।
20 से ज्यादा एक्सीडेंट के केस सिविल अस्पताल आए। हुड़दंगकारियों पर नकेल कसने के लिए 50 से अधिक चौक पर पुलिस की कड़ी नाकाबंदी रही। पुलिस ने बुलेट पर पटाखे चलाने वालों पर भी सख्ती की।

जानकारी देते हुए ACP ट्रैफिक-2 गुरप्रीत सिंह ने शहर में 50 से अधिक जगह पर पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस ने सख्त कारर्वाई करते हुए करीब 406 चालान किए है। 
कई जगहों पर एल्को मीटर से भी वाहन चालकों के टेस्ट किए गए। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। बात करें यदि मुख्य चालानों की तो 147 बिना हेल्मेट,10 बुलेट पर पटाखे बजाने वाले,

41 सीट बेल्ट, 63 ट्रिपल राइडिंग, 16 ड्रंक एंड ड्राइव, 5 रश ड्राइनिंग करने वालों के चालान किए है। इसके अलावा 124 चालान अन्य ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने के है।
पूरी रात सिविल अस्पताल आते रहे झड़प करते लोग
बता दें होली की पूरी रात सिविल अस्पताल में मैडिकल करवाने लोग आते रहे। शहर में कई जगहों पर खूब लड़ाई

 है। जैसे कि टिब्बा रोड नूरानी मस्जिद में झड़प में 7 लोग घायल थे। यहां जमकर ईंट
पत्थर भी चले और पुलिस ने भी हुड़दंगकारियों पर डंडा चलाया। इसी तरह  कई जगहों पर मामूली झपड़े हुई। सिविल अस्पताल में भी 15 से 50 स्पेशल फोर्स कर्मचारी तैनात रहे।


 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post