Designed And Powered By Manish Kalia 9888885014 Ⓒ Copyright @ 2023 - All Rights Reserved


 


 

Punjab News : होशियारपुर में घर की छत गिरी, तीन की मौत


Punjab News , होशियारपुर : पंजाब में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हैं। इसी के चलते पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। एक तरफ जहां बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं हादसे भी हो रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा गुरुवार को प्रदेश के होशियारपुर में हुआ। यहां के टांडा में एक दो मंजिला घर की छत गिर गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय परिवार के सदस्य सोए हुए थे। इसी के चलते 6 लोग मलबे के नीचे दब गए।

मोहल्ला वासियों ने निकाला बाहर

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य तीन गंभीर जख्मी हैं। जानकारी के अनुसार इस घर में प्रवासी मजदूर शंकर मंडल अपनी चार बेटियों और पत्नी के साथ रहता था। शंकर मंडल मजदूरी करता था। सुबह साढ़े 5 बजे के करीब अचानक पूरा घर ढह गया जिसमें पूरा परिवार दब गया। मोहल्ला निवासियों ने तुरंत परिवार की मदद की और लोगों को मलबे से बाहर निकाला। इस हादसे में शंकर मंडल और उसकी 2 बेटियों शिवानी और पूजा की मौत हो गई। शंकर मंडल की पत्नी और 2 अन्य बेटियों को गंभीर जख्मी हालत में टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बाढ़ की जद में आ सकता है पंजाब

पटियाला में टांगरी नदी में पानी का स्तर 12 फुट खतरे के निशान पर पहुंच गया है। नदी में इस समय 31059 क्यूसेक पानी बह रहा है। इसी तरह से अन्य नदियों में भी मंगलवार के मुकाबले पानी का स्तर बढ़ गया है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है, क्योंकि पटियाला जिला अक्सर मानसून के सीजन में बाढ़ की चपेट में आ जाता है। साल 2023 में ही पटियाला की बड़ी नदी के साथ लगते रिहायशी इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए थे। इससे लोगों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था।

हर साल होता है भारी नुकसान

हर साल की तरह इस बार भी मानसून सीजन शुरू होते ही पंजाब पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। हिमाचल में बादल फटने की वजह से और पंजाब में हो रही बारिश के चलते प्रदेश की सभी नदियों और नहरों का जल स्तर बढ़ने लगा है। यदि आने वाले दिनों में हालात न सुधरे तो प्रदेश जल्द ही बाढ़ की चपेट में आ सकता है। ज्ञात रहे कि हर साल पंजाब के अधिकांश जिले बाढ़ से प्रभावित होते हैं जिससे कई हजार करोड़ रुपए का नुकसान होता है।


 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post