Designed And Powered By Manish Kalia 9888885014 Ⓒ Copyright @ 2023 - All Rights Reserved


 


 

नवविवाहिता युवती ने नहर में लगाई छलांग, 2 महीने पहले हुई थी लव मैरिज


फाजिल्का में एक नवविवाहिता ने नहर में छलांग लगा दी। करीब दो महीने पहले उसकी प्रेम विवाह हुई थी। मंडी लाधुका में हुई इस घटना में स्थानीय युवकों की सूझबूझ से महिला की जान बच गई। जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी इस महिला की शादी करीब दो माह पहले गांव झुग्गे लाल सिंह निवासी एक युवक से हुई थी।

घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीण साजन ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने यह कदम उठाया। महिला के नहर में कूदने की सूचना मिलने पर गांव के कुछ युवक तुरंत मौके पर पहुंचे और अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में कूदकर महिला को बचा लिया। सड़क सुरक्षा बल ने मौके पर पहुंचकर महिला को तुरंत फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

सड़क सुरक्षा बल के इंचार्ज एएसआई सुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और गांव के स्थानीय युवकों द्वारा महिला को नहर से बाहर निकाला गया। उसे अस्पताल ले जाया गया और महिला के परिवार को सूचित कर दिया गया है।


 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous News Next News