लुधियाना ( Rajan ) :- पंजाब के लुधियाना में महिला के मोबाइल झपटमारी की वीडियो सामने आई है। महिला बाजार से सहेली के साथ खरीदारी करने जाती है। लेकिन अचानक बाइक सवार दो बदमाश उसके हाथ
से मोबाइल छीन कर फरार हो गए। महिला स्नैचरों के पीछे भी भागी लेकिन वह हाथ नहीं आए।
जानकारी देते हुए पीड़ित प्रिंयका ने बताया कि वह हैप्पी कालोनी की रहने वाली है। वह मुंडियां कलां राम नगर खरीददारी आदि करने जा रही थी। अचानक राधा मार्केट के पास झपटमार ने उसे अपना
निशाना बनाया है। वह अपनी दो सहेलियों के साथ सड़क पर जा रही थी। तभी किसी रिश्तेदार का फोन आया। उसने फोन सुना और मोबाइल हाथ में पकड़ लिया। अचानक कुछ ही पल में
तेजरफ्तार बाइक सवार दो बदमाश आए। झपटमारों ने चलते बाइक से उसके हाथ में पकड़ा मोबाइल छीन लिया। उसने चोर-चोर शोर भी मचाया और कुछ कदम उनके पीछे भी भागी लेकिन लुटेरे
फरार हो गए। प्रिंयका मुताबिक वह चौकी मुंडिया पुलिस को इस घटना की शिकायत देगी।
Post a Comment