लुधियाना ( Rajan ) :- पंजाब के लुधियाना में आज एक बुर्जुग महिला को दो नौसरबाज महिला और व्यक्ति ने शिकार बना लिया। हिप्नोटाइज ने उसे हिप्नोटाइज किया। इलाके के सीसीटीवी कैमरे में ये वारदात कैद हो गई। उसे एक रुमाल और कागज पकड़ा बेसुध हालत में उससे सोना उतरवा लिया। जानकारी देते हुए बुर्जुग महिला कंचन बाला ने कहा कि वह बैंक आफ बड़ौदा से पेंशन पता करने गई थी।घर वापस आते समय जैसे ही वह आटो से उतरी तो उसे एक व्यक्ति और महिला मिली। जिन्होंने उसके माथे पर लगा तिलक देखा। वह उससे राधा स्वामी ब्यास वालों का सतसंग घर का पता पूछने लगे।कंचन मुताबिक उसने उन्हें कहा कि बर्फ वाली फैक्ट्री नजदीक सतसंग घर है। महिला ने उसे साथ जाने के लिए कहा। कंचन मुताबिक कुछ दूरी पर जाकर व्यक्ति ने उसे कहा कि वह उसे कुछ देना चाहता है।कंचन मुताबिक वह उनकी बातों में उलझ गई। उन लोगों ने उसकी झोली में एक रुमाल और कागज डाला। उन लोगों के कहने पर वह खुद ही अपने जेवर उतार कर उस झोली में रखने लगी।उन लोगों ने उसे कहा कि वह झोली इसी तरह लेजाकर अपने घर के मंदिर की जोत वाली थाली में रख दे। कंचन मुताबिक जब वह घर गई तो हक्की-बक्की रह गई। लुटेरे उसे बेसुध हिप्नोटाइज करके सोना लूट कर ले गए। घटना स्थल पर पुलिस चौकी शिंगार के अधिकारी चांद अहीर भी पहुंचे। अधिकारी के मुताबिक जल्द नौसरबाजों को दबोच लिया जाएगा।
लुधियाना में नौसरबाजों ने बुर्जुग से ठगे गहने,ब्यास सत्संग का पता पूछा; हिप्नोटाइज करके उतरवाया सोना
byPunjab Live
-
0
Post a Comment