लुधियाना ( Rajan ) :- पंजाब के लुधियाना में बीते रात EWS कालोनी जंग का मैदान बन गई। कालोनी में रहने वाले दो घरों में दिन के समय जमकर ईंट पत्थर चले। इस बीच एक पड़ोसी बच्ची
के सिर पर बोतल भी लगी। जिसके तुरंत डाक्टर के ले जाया गया। हमला करने वाले दोनों पक्षों का आपसी पुराना विवाद है। पहले पक्ष ने घर पर पीटबुल कुत्ता रखा है जिस कारण
दूसरा पक्ष उनके लंबे समय से विरोध कर रहा है। इसी रंजिश के कारण दोनों पक्षों की खूब झड़प बीते दिन हुई।
घटना स्थल पर जांच करने पहुंचे थाना डिवीजन नंबर 7 से ASI कुलदीप सिंह
की गाड़ी को भी लोगों ने घेर लिया। दोनों पक्षों का कहना था कि पुलिस जिस युवक को हिरासत में लेकर जा रही है वह ईंट-पत्थर माने वालों में नहीं था। पुलिस खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की।
जानकारी देते हुए पहले पक्ष की मोना ने कहा कि 12 मार्च रात 12 बजे विक्की, सन्नी और करन ने घर पर हमला किया था। इन लोगों को पहले मेरी बहन के साथ लड़ाई हुई थी।
उस समय भी इन लोगों पर मामला दर्ज करवाया था। उसी बात की रंजिश रख कर इन लोगों ने फिर हमला किया है। मोना मुताबिक उसका पति नहीं है। वह 4 बच्चों सहित घर पर अकेली रहती है।
उसके पास कोई पीटबुल कुत्ता नहीं है। पहले उसके बहन के पास कुत्ता था लेकिन वह मर चुका है
जिसे उन्होंने पार्क में दबा दिया था। उसका पड़ोसी उस पर बुरी नजर रखता है। उसकी बेटी का रिश्ता हो रहा था। लड़के वाले घर पर आए थे। उसी दौरान पड़ोसियों ने घर पर ईंट-पत्थर और बोतलें बरसानी शुरू कर दी।
उधर, दूसरे पक्ष की महिला सविता ने कहा कि मेरा संजय अपनी मोबाइल की दुकान के बाहर खड़ा था। पड़ोसन मोना के साथी बिट्टू, सलीम और कुछ लोगों ने बेटे को घेर लिया। उन लोगों ने उसकी जमकर मारपी की। सविता मुताबिकउसके पास पीटबुल कुत्ता रखा है। उस कुत्ते ने उसके बेटे को काटा था जिस कारण ये विवाद हुआ। मोनी ने कुछ लोगों को उनकी दुकान पर भेजा जिन्होंने जमकर दुकान में तोड़फोड़ की है।
ASI की घेरी लोगों ने गाड़ीइलाके में पत्थबाजी होने के बाद ASI कुलदीप सिंह ने इलाके में गश्त की। एक नाबालिग किशोर को पुलिस ने शक की आधार पर पूछताछ के लिए पकड़ा लेकिन लोगों ने
पुलिस का विरोध किया। किशोर को थाना ले जारहे पुलिस अधिकारी की गाड़ी लोगों ने घेर ली। इस दौरान पुलिस अधिकारी के सामने ही दोनों पक्ष की बीच सड़क फिर से झड़प हो गई।
ASI कुलदीप सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों को शांत करवाया है। थाना में बुलाकर मामले की जांच कर बनती कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
Post a Comment