Designed And Powered By Manish Kalia 9888885014 Ⓒ Copyright @ 2023 - All Rights Reserved


 

लुधियाना में प्रवासी ने लगाया फंदा पड़ोसी ने पंखे की कुंडी से लटकता देख मचाया शोर;सिलाई मशीन का था कारीगर


लुधियाना ( Rajan ) :- लुधियाना में ग्यासपुरा इलाका हरगोबिंद नगर में देर रात एक प्रवासी युवक ने फंदा लगा जीवन लीला समाप्त कर ली। मरने वाला सिलाई मशीन 
बनाने का कारीगर था। देर रात खाना खाने के बाद अचानक उसने सुसाइड किया। पड़ोसी कमरे में रहते व्यक्ति की अचानक नजर मृतक के कमरे में
पड़ी तो फंदे से लटकता शव देख घबरा गया। उसने शोर मचा लोगों को सूचित किया। घटना स्थल पर थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस पहुंची। 
जानकारी देते हुए जतिंद्र कुमार ने कहा कि वह राजिंद्र के वेहड़ा में रहते है। अमरेश (23) अकेला ही कमरे में रहता था। महानगर में वह गुप्ता सिलाई मशीन
की फैक्ट्री में काम करता था। फंदे से लटकता शव देख उसने पुलिस को सूचित किया।
घटना स्थल पर पहुंचे कांस्टेबल जगदीश कुमार ने कहा कि अमरेश के कमरे से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वह मूलरुप से अमेठी का रहने वाला है।
फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। परिवार के आने के बाद पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।


 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post