लुधियाना ( Rajan ) :- पंजाब के लुधियाना में थाना सराभा नगर की पुलिस ने बीआरएस नगर स्थित एक स्पा सेंटर में रेड की।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक सेंटर में देह व्यापार का कारोबार चल रहा है। विदेशी लड़कियों को भारत बुलाकर होटलों में भी सप्लाई
किया जाता है। जानकारी देते हुए एएसआई निरभै सिंह ने कहा कि पुलिस को 29 मार्च को वह पुलिस पार्टी सहित गश्त कर रहे थे। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ होटलों में देह व्यापार का काम किया जा रहा है। पुलिस ने जब रेड की तो कुछ लड़कियों और लड़कों को आपतिजनक हालत में काबू किया है।
पुलिस ने होटल के मालिक अनमोक कक्कड़, अकाश कपूर, वंश, नवजिंदर. हिमांशू और संदीप को गिरफ्तार किया है।आनलाइन करते थे बुकिंग
पता चला है कि स्पा सेंटर का मैनेजर ग्राहकों की आनलाइन बुकिंग करते है।
स्पा सेंटर के काउंटर पर मैनेजर एंट्री के 1500 हजार रुपए लेता है, जिसके बाद बंद कमरे में बोली लगती है।
मैनेजर दलाल बनकर ग्राहकों को एक्स्ट्रा सर्विस की पेशकश करता था।
महिलाओं के बनाए जाली वोटर
स्पा के मालिकों ने जाली वोटर कार्ड, आधार कार्ड इन महिलाओं को तैयार करवाए है। स्पा सेंटरों से इन विदेशी महिलाओं को होटलों में भी सप्लाई किया जाता है।
महिलाओं का मैडिकल करवा अदालत में पेश किया गया।
Post a Comment