Designed And Powered By Manish Kalia 9888885014 Ⓒ Copyright @ 2023 - All Rights Reserved


 

लुधियाना में ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति सैर करते समय ट्रेन ने टांगे कुचली,पीजीआई किया रेफर


लुधियाना ( Rajan ) :- पंजाब के लुधियाना में आज सुबह माडल ग्राम नजदीक रेलवे ट्रेक पर सैर कर रहे व्यक्ति को किसी अज्ञात ट्रेन ने कुचल दिया। व्यक्ति की दोनों टांगें बुरी तरह से कट चुकी है।
दर्द से कराहते हुए व्यक्ति को रेलवे ट्रेक पर खून से लथपथ हालत में देख आस-पास के लोगों ने तुरंत उसकी मदद की। अशोक से मिला पहचान पत्र से लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

घटना स्थल पर तुरंत जीआरपी पुलिस पहुंची। घायल का नाम अशोक कुमार है। उनकी घंटा घर नजदीक बूट की दुकान है। दो बेटे विशू और रमन को जब आस-पास के लोगों ने सूचित किया।
परिजनों ने मौके पर पहुंच अशोक कुमार की पहचान की। अशोक को किस ट्रेन ने कुचला है इस बारे अभी पता नही। अशोक की दोनों टांगें बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर कट गई है।
लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने हालत गंभीर देख अशोक को पीजीआई भेजने का निणर्य किया है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुराहाल है।


 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post