Designed And Powered By Manish Kalia 9888885014 Ⓒ Copyright @ 2023 - All Rights Reserved


 


 

लुधियाना में गंदे नाले से मिला महिला का शव गंदगी साफ करते समय जे.सी.बी में फंसा शव;पुलिस जांच में जुटी


लुधियाना ( Rajan ) :- पंजाब के लुधियाना में न्यू कुंदनपुरी इलाके में गंदे नाले से एक महिला का बरामद होने से इलाके में हड़कंप मचा है।
आस-पास के इलाके में शव मिलने से सहम है। नगर निगम के सफाई कर्मचारी जेसीबी की मदद से नाले की सफाई कर रहे थे कि अचानक महिला का शव जेसीबी के पंजे 
में फंस गया। गोताखोरों की मदद से निगम अधिकारियों ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। महिला के चेहरे की हालत बहुत खराब हो चुकी है।
शव की हालत से लग रहा है कि काफी समय से महिला का शव गंदे नाले में डूबा है। घटना स्थल पर थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस पहुंची।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। शव की शिनाख्त के लिए उसे सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जा रहा है।
शहर के सभी थानों में गुमशुदा लोगों की तस्वीरों से महिला के चेहरे का मिलना भी पुलिस करेगी। महिला के पोस्टमार्टम के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।


 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous News Next News