Designed And Powered By Manish Kalia 9888885014 Ⓒ Copyright @ 2023 - All Rights Reserved


 


 

Chandigarh Crime News : चंडीगढ़ में महिला का संदिग्ध हालात में शव मिला


Chandigarh Crime News , चंडीगढ़ : एक तरफ जहां पंजाब सरकार प्रदेश सरकार नशे को पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रयासरत्त है और इसके लिए लगातार विशेष अभियान चला रही है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में कहीं न कहीं ऐसा मामला सामने आ जाता है जहां पर नशे की आदी या फिर नशे की ओवरडोज से किसी न किसी की मौत का मामला सामने आ जाता है। ताजा मामला सिटी ब्यूटीफुल का है। यहां पर एक महिला का शव संदिग्ध हालात में मिला।

कजहेड़ी में सामुदायिक केंद्र के बाहर कार र्पाकिंग में महिला का शव जब स्थानीय लोगों ने देखा तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सेक्टर-36 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतका की अभी पहचान नहीं हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला नशे के इंजेक्शन लगाती थी। पुलिस ने बताया कि महिला अक्सर कजहेड़ी, सेक्टर-36 और आसपास के एरिया में घूमती रहती थी। हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस को महिला के पास से ऐसा कोई भी दस्तावेज नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके।

इधर प्रदेश भर में चला पुलिस का अभियान

पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखते हुए 156 नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके उनके कब्जे में से 7.8 किलो हेरोइन, 3 किलो अफीम और 1.43 लाख रुपए रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। इससे सिर्फ़ 123 दिनों के अंदर गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या 20,206 हो गई है। यह आपरेशन डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव के निदेर्शों पर राज्य के सभी 28 जिलों में एक ही समय चलाया गया। जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमीशनरों, डिप्टी कमीशनरों और एस. एस. पी को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के हुक्म दिए हैं।

पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है। स्पेशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 91 गजटिड अधिकारियों की निगरानी अधीन 1500 से अधिक पुलिस कर्मचारियों के सम्मिलन वाली 220 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 477 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके चलते राज्य भर में 104 एफआईआर दर्ज की गई।


 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post