Designed And Powered By Manish Kalia 9888885014 Ⓒ Copyright @ 2023 - All Rights Reserved


 


 

Chandigarh Breaking News : कांग्रेस और भाजपा रच रहे आप के खिलाफ साजिश : चीमा

Chandigarh Breaking News , चंडीगढ़। पंजाब के वित्त मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा नेता अब झूठी एफआईआर दर्ज करके आप को चुप कराने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने खुलासा किया कि हमने दो दिनों के लिए विधानसभा सत्र की घोषणा की, इससे घबराकर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा चंडीगढ़ पुलिस के पास पहुंचे और आॅनलाइन शिकायत दर्ज कराई।

सिर्फ़ 24 घंटों में, मेरे और आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। यह बेहद आश्चर्यजनक है। चीमा ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और भाजपा द्वारा राज्यपाल द्वारा शासित चंडीगढ़ पुलिस पर आरोप लगाया कि वह तेजी से राजनीतिक रूप से प्रेरित एफआईआर दर्ज कर रही है, जबकि हजारों जायज शिकायतें अभी भी लंबित हैं। उन्होंने अदालत में पेश चंडीगढ़ पुलिस के हलफनामे के आधिकारिक आंकड़ों का हवाला दिया जिसमें 15 मई, 2024 तक, 7,067 शिकायतें लंबित थीं, जिनमें से कई साइबर अपराध, धोखाधड़ी और चोरी से जुड़े मामले भी है।

आप नेताओं को फंसाने के लिए मिलीभगत कर रहे

चीमा ने कहा कि यह दर्शाता है कि कैसे कांग्रेस और भाजपा असली अपराधियों की अनदेखी करते हुए आप नेताओं को फंसाने के लिए मिलीभगत कर रहे हैं। लेकिन हम इससे डरते नहीं हैं। हम कानून का सामना करने के लिए तैयार हैं। हम सच बोलना कभी बंद नहीं करेंगे। चीमा ने बताया कि कैसे आम आदमी पार्टी ने पहली बार 2017 में पंजाब चुनाव लड़ा था, जब प्रमुख मुद्दे नशाखोरी, बेरोजगारी और कृषि संकट थे।

पांच साल में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया

चीमा ने कहा 2017 में कांग्रेस ने चार हफ्तों में नशा उन्मूलन का वादा किया था। उनके मुख्यमंत्री ने तलवंडी साबो के पास एक रैली में पवित्र गुटका साहिब की कसम भी खाई थी, लेकिन पांच साल में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या सबसे गंभीर चिंता का विषय थी और उस समय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कहा था कि अकाली-भाजपा गठजोड़ के कारण पंजाब के 70 प्रतिशत युवा नशे की गिरफ्त में हैं।


 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post