Designed And Powered By Manish Kalia 9888885014 Ⓒ Copyright @ 2023 - All Rights Reserved


 


 

Punjab Weather Update : लू और तपिश से जूझ रहे पंजाब के लोगों के लिए राहत भरी खबर


Punjab Weather Update , चंडीगढ़ : पूरे उत्तर व मध्य भारत सहित पंजाब भी इन दिनों भीष्ण गर्मी की चपेट में है। सुबह ही आसमान से सूर्य देव आग बरसाना शुरू कर देते हैं। दिन भर गर्म हवाओं का दौर जारी रहता है जोकि देर शाम और रात को भी जारी रहता है। पंजाब में इस समय तापमान 46.1 डिग्री पहुंच चुका है। वहीं मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार पंजाब में 13 जून के बाद मौसम में परिवर्तन होने जा रहा है।

दरअसल 13 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके असर से 14 व 15 जून को पंजाब में कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी और बारिश पड़ने की भी संभावना है। इससे तापमान में गिरावट के साथ गर्मी से राहत मिल सकती है।

लुधियाना का समराला रहा सबसे ज्यादा गर्म

सबसे अधिक 46.1 डिग्री का पारा लुधियाना के समराला का दर्ज किया गया। वहीं राजधानी चंडीगढ़ में भी तापमान ने नया रिकॉर्ड बनाया है। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में इस सीजन में पहली बार तापमान 44 के करीब पहुंच गया है। सोमवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अभी आने वाले दिनों में गर्मी की मार और झेलनी पड़ेगी।

प्रदेश में अभी जारी रहेगी हीट वेव

मौसम विभाग ने अगले चार दिन भी पंजाब समेत राजधानी चंडीगढ़ में हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान कई जगहों पर रात के तापमान में वृद्धि भी दर्ज की जाएगी। हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की कमी दर्ज की गई, लेकिन फिलहाल यह सामान्य से 2.1 डिग्री ऊपर बना है। सबसे कम 24 डिग्री का न्यूनतम पारा होशियारपुर का दर्ज किया गया।

#PunjabWeatherUpdate #WeatherRelief #Punjab #IndiaWeather #CoolingTips #SummerHeat #Heatwave #WeatherAlert #PunjabNews #ReliefNews #StayCool #SevereWeather #GoodNews #WeatherUpdate #Kisan #Farmers #SeasonalChanges #MonsoonPreparations
 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post