लुधियाना ( Rajan ) :- पंजाब के लुधियाना में बीते रात मॉडल टाउन इलाके में एक किशोरी ने कारोबारी के घर फंदा लगा कर जान दे दी। मौत के असल कारणों का अभी कुछ पता नहीं चला। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान कर जांच कर रही है। थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतका के परिजनों को सूचना दी। मरने वाली किशोरी का नाम कंचन है। करीब डेढ़ महीना पहले ही वह माडल टाउन इलाके की लाल कोठी में काम करने के लिए नौकरी पर लगी थी। पिछले डेढ़ महीने से वह उसी कोठी
में रह रही थी। इलाके की रहने वाली सपना नाम की महिला ने उसे माडल टाउन फ्लैट में काम पर लगवाया था। सपना खुद कनाडा चली गई। फिलहाल कंचन के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। जानकारी देते हुए मृतका कंचन की बड़ी बहन ऊषा ने बताया कि वह मूलरूप से यूपी के जिला उन्नाव के गांव खेरिचन्देला के रहने वाले है। कंचन पिछले करीब डेढ़ महीने पहले मॉडल टाउन स्थित फ्लैट्स में काम करने के लिए आई थी। जिसे फ्लैट के मालिक आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर तंग परेशान करते थे और ना ही उसे अपने परिजनों से बात करने देते थे। जिसने शुक्रवार की दोपहर उसे फोन कर उसे ले जाने को कहा।
बड़ी बहन ने उसे समझाया कि वह उसे शाम को लेने आ जाएगी। शाम करीब 6 बजे उसे उसकी माता सुमन ने फोन कर बताया कि कंचन ने फंदा लगा लिया है। जैसे ही वह मौके पर पहुंचे तो उनके जाने से पहले ही पुलिस ने मृतका को पंखे से उतार लिया था। पीड़ित परिवार ने सिविल अस्पताल में पहुंच खूब हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को मारा गया है। जिसके बाद थाना मॉडल टाउन, थाना डिवीजन 2 व पुलिस चौकी
सिविल अस्पताल की पुलिस मौके पर पुहंची। जिन्होंने मृतका के परिजनों को आश्वासन दिया कि मृतका के शव
का पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर बनती करवाई करेंगी। माडल टाउन थाना की SHO अवनीत कौर ने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। डाक्टरों का बोर्ड बनाया जाएगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।
Post a Comment