Designed And Powered By Manish Kalia 9888885014 Ⓒ Copyright @ 2023 - All Rights Reserved


 


 

लुधियाना के चंद्र नगर में घर को लगी आग शार्ट सर्किट से हुआ हादसा,टायरों से फैली आग, सामान हुआ राख

लुधियाना  ( Rajan )   :-  पंजाब के लुधियाना में आज सुबह चंद्र नगर गली नंबर 4 में एक घर को भीषण आग लग गई। आग इतनी अधिक फैल गई कि करीब 1 किलोमीटर दूरी से धुंए के गोले लोगों को नजर आए। शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। जिस घर में आग लगी है वहीं पर घर के मालिक ने ट्रालियों का सामान रखा हुआ


था। आग लगने के कारण ट्रालियों के टायरों को आग ने चपेट में ले लिया। रबड़ को आग लगने के बाद एकदम से आग भड़क गई। गनीमत रही कि जिस घर में आग लगी उस घर में कोई रह नहीं रहा था। घर के मालिक का नाम राजेश गोसाईहै। वह घर के नजदीक मकान में परिवार सहित रहते है। राजेश ने तुरंत लोगों की मदद से आग पर
काबू पाना चाहा लेकिन देखते ही देखते आग बढ़ गई। लोगों की मदद से दमकल विभाग को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की करीब 5 गाड़ियों ने आग पर कंट्रोल किया। पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। लोगों की मदद से जला हुआ सामान बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद इलाके में सहम है।
राजेश गोसाई मुताबिक करीब 2 लाख का नुकसान हो गया है। उधर, फायर बिग्रेड के अधिकारियों मुताबिक समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।


 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post