Designed And Powered By Manish Kalia 9888885014 Ⓒ Copyright @ 2023 - All Rights Reserved


 

पंजाब की लुधियाना लोकसभा सीट से भाजपा के कैंडिडेट रवनीत सिंह बिट्‌टू आज लुधियाना ,बिट्‌टू का सबसे पहले रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर फूल मालाओं से किया स्वागत ।


लुधियाना ( Rajan ) :- पंजाब की लुधियाना लोकसभा सीट से भाजपा के कैंडिडेट रवनीत सिंह बिट्‌टू आज लुधियाना पहुंचे। बिट्‌टू का सबसे पहले रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद बिट्‌टू ने शहर में ट्रक में सवार होकर 5 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला। इस बीच वह जगराओं पुल के नजदीक दुर्गा माता मंदिर में माथा टेकने भी रुके। उनके साथ एक किलोमीटर लंबा काफिला था।
रवनीत बिट्‌टू 26 मार्च को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी में शामिल होने के 2 दिन बाद ही भाजपा ने उन्हें लुधियाना से उम्मीदवार घोषित कर दिया।
लुधियाना पहुंचने पर बिट्‌टू ने कहा कि पंजाब बॉर्डर स्टेट है। बहुत सी ऐसी ताकतें हैं, जो शांति भंग करना चाहती हैं। आज यदि पंजाब को कोई बचा सकता है तो वह सिर्फ भाजपा है। बिट्टू ने कहा कि आज का आतंकवाद बदल गया है, गैंगस्टर की शक्ल में आतंकवाद विदेश से चल रहा है। रोजाना पंजाब की हालत बद से बदतर हो रही है।
इंडस्ट्रियलिस्ट पंजाब छोड़कर उत्तर प्रदेश जा रहे
बिट्‌टू ने कहा कि इंडस्ट्रियलिस्ट पंजाब छोड़कर उत्तर प्रदेश में जा रहे हैं, क्योंकि वहां भाजपा की सरकार पूर्ण सुरक्षा देती है। पंजाब कई साल से बेचैन है। लंबे समय से पंजाब में नशा इतना ज्यादा बढ़ गया है कि कोई भी सरकार इस पर नकेल नहीं कस पा रही है। देश के साथ-साथ पंजाब को चलना जरूरी है, इसलिए पंजाब में भाजपा की सरकार लानी जरूरी है।
बिट्टू ने कहा कि उनका भाजपा में शामिल होने का कारण यह है कि भाजपा ने जब फैसला किया कि वह अकेले चुनाव लड़ेगी, इसी कारण भाजपा जॉइन की। पंजाब में करतारपुर का रास्ता मोदी सरकार ने खोला है। वीर बाल दिवस मोदी सरकार ने घोषित किया है। इससे सिखों को उन पर गर्व हुआ है।


 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post