लुधियाना ( Rajan ) :- पंजाब के लुधियाना में आज केन्द्रीय राज्य विदेश मंत्री मीनाक्षी लेखी पहुंच रही है। आज वह इंडस्ट्रिलिस्टों से विशेष बैठक कर रही है। सूत्रों मुताबिक
लोक सभा चुनाव में भाजपा अपना उम्मीदवार उतारने से पहले इंडस्ट्रीलिस्टों की भी राय ले रहा है। कारोबारियों को भरोसे में लेकर ही भाजपा अपना उम्मीदवार चुनाव
मैदान में उतारेगा। लेखी 10.30 बजे श्री दुर्गा माता मंदिर में नतमस्तक होंगी। इसके बाद 11 बजे श्री दुखनिवारण गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जाएंगी। दोपहर 12 बजे
भाजपा जिला कार्यलय, माडल टाउन D एक्सटेशन रेलवे फाटक, दाना मंडी प्रेस वार्ता करेगी। इस बाद करीब सवा 1 बजे भाजपा वर्करों के साथ अहम बैठक होगी।
साढ़े 3 बजे से साढ़े 4 बजे तक लेखी इंडस्ट्रिलिस्टों से बैठक करेगी। इंडस्ट्री का हब होने की वजह से आज कारोबारियों को लेखी भरोसा में लेगी कि जिस किसी व्यक्ति को भी
पार्टी लोक सभा की टिकट देती है तो कारोबारी उसका समर्थन करे।
Post a Comment