Designed And Powered By Manish Kalia 9888885014 Ⓒ Copyright @ 2023 - All Rights Reserved


 


 

Punjab News : वातावरण को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी : कटारूचक्क


Punjab News , चंडीगढ़ : पंजाब के वन मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा है कि पेड़-पौधे धरती का श्रृंगार होते हैं। इनसे न केवल धरती सुंदर दिखाई देती है बल्कि यह पर्यावरण को भी बचाने में सक्षम है। हम सभी का यह कर्तव्य बनता है कि हम ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करें और पर्यावरण को बचाने में अपनी भूमिका निभाएं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रकार के पौधे लगाने को निर्णायक बताते हुए वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने पौधरोपण अभियान को राज्य सरकार के वन क्षेत्र बढ़ाने के समग्र प्रयासों का अहम हिस्सा बताया है।

कैबिनेट मंत्री ने नर्सरियों का किया दौरा

शहीद भगत सिंह नगर जिले के बल्लोवाल सौंखड़ी और फतेहपुर गांव (वन रेंज काठगढ़) स्थित नर्सरियों का दौरा करते हुए मंत्री को दोनों नर्सरियों में लगाए गए विभिन्न प्रकार के पौधों और उनकी देखभाल व संरक्षण हेतु विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। बल्लोवाल सौंखड़ी नर्सरी के दौरे के दौरान कटारूचक्क को खैर, शीशम, फलाही, बांस, डेक, होलोप्टीलिया, ढेऊ जैसी विशिष्ट प्रजातियों के बारे में अवगत कराया गया, जो यहां पाई जाती हैं और सभी के आकर्षण का केंद्र होने के साथ-साथ पर्यावरण में जादुई रंग भरती हैं।

अधिकारियों ने मंत्री को दी विस्तृत जानकारी

फतेहपुर नर्सरी (वन रेंज काठगढ़) में मंत्री को जानकारी दी गई कि वहां पीपल, बहेरा, बड़, जकरंडा, मेंहदी, नीम, पिलखन, अर्जुन, हिबिस्कस जैसी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। मंत्री ने स्वयं भी नर्सरी में एक पीपल का पौधा लगाया और अच्छे कार्य के लिए स्टाफ की सराहना की। उन्होंने पौधारोपण में जुटे कर्मचारियों को नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित भी किया।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि पवित्र गुरबाणी में भी पर्यावरण को विशेष महत्व दिया गया है, इसलिए यह हम सभी का सामूहिक दायित्व है कि हम स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करें।


 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post