Designed And Powered By Manish Kalia 9888885014 Ⓒ Copyright @ 2023 - All Rights Reserved


 


 

लुधियाना में युवक पर फायरिंग सिर में फंसी गोली,आंख हुई डेमेज, जिम जाने के बहाने दोस्तों ने घर से था बुलाया



लुधियाना ( Rajan )  :- पंजाब के लुधियाना में एक युवक पर उसके कुछ दोस्तों ने फायरिंग कर दी। युवक के आइब्रो से गोली सिर में लगी। गोली युवक के सिर में फंस गई। पीजीआई में आपरेशन कर गोली डाक्टरों ने बाहर निकाली लेकिन युवक की दाईं आंख पूरी तरह से डेमेज हो गई है। युवक की हालत गंभीर है। घायल युवक का नाम दीपू है।पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। थाना मेहरबान की पुलिस को घायल दीपू के भाई विक्की निवासी

 कनीजा रोड गांव नूरवाला ने बताया कि 15 जुलाई की रात 8 बजे उसके भाई दीपू को जिम ले जाने के लिए उसके दोस्त आए। उस रात उसका भाई घर नहीं आया।16 जुलाई सुबह मोहल्ले का एक बच्चा सुबह 6.30 बजे उनके घर आया। उसने उन्हें बताया कि दीपू मछली कालोनी में बेसुध हालत में चिकड़ में हुआ है। विक्की ने कहा कि जब उन्होंने जाकर देखा तो दीपू खून से लथपथ गिरा हुआ था। उसके दाईं आंख पर गहरा जख्म था। दर्द से दीपू चीख
 रहा था। वह उसे तुरंत पीजीआई अस्पताल चंडीगढ़ ले गए। डाक्टरों ने जब उसके सिर के स्कैन की तो सिर में गोली उन्हें मिली। दीपू का डाक्टरों ने आपरेशन किया है। सिर से गोली तो निकल गई है लेकिन आंख हमेशा के लिए डेमेज हो गई है। उसकी हालत क्रीटिकल है। थाना मेहरबान से ASI सुरजीत सिंह मामले की जांच कर रहे है।
 पुलिस ने आरोपी गुनीत सिंह, अमनदीप सिंह और सोनू के खिलाफ धारा 109,61(2),25 आरम्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दीपू फैक्ट्री में फोल्डिंग मशीन चलाता था। उसकी हमलावरों से क्या दुश्मनी थी यह अभी पता नहीं चल सका। पुलिस इलाके में सीसीटीवी फूटेज खोज रही है।


 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post