लुधियाना ( Rajan ) :- पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने लोगों के साथ ठगी करने वाले एक गैंग के गुर्गे को गिरफ्तार किया है। ठग से पुलिस को 500-500 रुपए के नकली नोटो की 6 गत्थियां बरामद हुई है। ठगों के निशाने पर अधिकतर गहने के कारोबारी रहते थे।जानकारी देते हुए ACP इन्वेस्टिगेशन राज कुमार ने कहा कि CIA-2 की टीम ने लोगों को ठगने वाले गैंग के सदस्य को काबू किया है। इंस्पैक्टर बिक्रमजीत सिंह घुम्मन की टीम ने आरोपी अशोक कुमार जाट निवासी बीकानेर राजस्थान को गश्त दौरान थाना डिवीजन नंबर 4 के इलाके से पकड़ा है। आरोपी पर 7 जुलाई 2024 को धारा 318(4),336(3),61(2),BNS2023 के तहत मामला दर्ज किया है। अशोक कुमार अपने दो साथी कन्हैया और राम निवास की मिलीभगत से लोगों को ठगता था। कन्हैया ज्वैलरी का काम करने वाले लोगों के साथ अशोक कुमार की आनलाइन बतौर ग्राहक जान-पहचान करवाता था। सोना खरीदने की डील होने के बाद जब सोना खरीदना होता था तो आरोपी लोगों को नकली नोटों की गत्थियां थमा देते थे। इन गत्थियों में सिर्फ ऊपर और नीचे 500 रुपए का असली नोट होता था बाकी सभी नकली नोट थे। फिलहाल पुलिस ने ठग से अभी 6 गत्थियां बरामद की है। इन गत्थियों में ऊपर और नीचे असली नोट है जबकि नीचे कोटक महिन्द्रा बैंक की फोटो स्टेट करवाए गए बंडल की स्लिप लगी है। प्रत्येक बंडल में प्लेन कागज लगे है। पुलिस को एक पिट्ठू बैग, 2 मोबाइल फोन, 2 आधार कार्ड, एक पेन कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस और एक एटीएम बरामद हुई है। ठग गैंग ने अभी लुधियाना में किसी को निशाना नहीं बनाया था। पुलिस ने समय रहते बदमाशों को पकड़ लिया।
Post a Comment