Punjab Weather Update , चंडीगढ़ : पंजाब में ज्यादात्तर जिलों में पिछले दो दिन से बारिश का दौर जारी है। आज भी चंडीगढ़ मौसम विभाग ने पंजाब के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यदि ऐसा होता है तो लगभग पूरे पंजाब में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। वहीं मौमस विभाग जारी किए गए बुलेटिन की बात करें तो बारिश के चलते प्रदेश के तापमान में कमी दर्ज की गई है।
राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 1.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद, तापमान सामान्य से अब भी 1.9 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है, जो इस समय के मौसम के औसत से नीचे माना जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया।
मानसून ने हिमाचल में आकर लगाई ब्रेक
हालांकि मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि शनिवार को मानूसन हिमाचल के रास्ते पंजाब में एंट्री कर लेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पंजाब की तरफ बढ़ता मानसून हिमाचल प्रदेश में अटक गया है। बीते 24 घंटों में उसमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। अगर इसमें हलचल होती है तो आज ये पंजाब में दाखिल हो जाएगा।
आज इन जिलों में होगी बारिश
आज पंजाब के पठानकोट और होशियारपुर में बारिश को लेकर आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, मानसा, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और रूपनगर में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग ने 22 जून से 27 जून तक के लिए चेतावनी जारी की है।
Post a Comment