Designed And Powered By Manish Kalia 9888885014 Ⓒ Copyright @ 2023 - All Rights Reserved


 


 

Punjab News Update : लैंड पूलिंग नीति पर जनता को गुमराह कर रहे विपक्षी : सीएम


Punjab News Update , चंडीगढ़ : प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरकार द्वारा लाई गई नई लैंड पूलिंग पॉलिसी के बारे में एक बार फिर से जनता को आश्वासन दिया है कि लैंड पूलिंग नीति के तहत सभी समझौते सीधे सरकार और भू-मालिकों के बीच किए जाएंगे, जिससे कानूनी सुरक्षा सुनिश्चित होगी और शोषण की कोई संभावना नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री ने डर और गलत सूचना फैलाने के लिए विपक्षी दलों की कड़ी आलोचना की और कहा कि इन नेताओं में से आधे, जो अब लोगों के साथ खड़े होने का दावा करते हैं, खुद बिल्डर हैं।

वे भू-माफिया के दोस्त हैं और पंजाब की जमीनों को अपने सहयोगियों को औने-पौने दामों पर बेचने के लिए जिम्मेदार हैं। वे हमारी नीतियों से डरते हैं क्योंकि उससे जवाबदेही सुनिश्चित होती है। इस दौरान सीएम ने कहा कि हम सब मिलकर एक ऐसा पंजाब बना सकते हैं, जहां हर व्यक्ति समृद्ध हो और हर गांव विकसित हो।उन्होंने लोगों से पंजाब को विकास के मामले में एक आदर्श राज्य बनाने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करने की अपील की।

यह योजना पूरी तरह से पारदर्शी होगी

राज्य की लैंड पूलिंग नीति से जुड़ी चिंताओं और अफवाहों पर सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह योजना पारदर्शिता, समावेशिता और लोगों की सुविधा के लिए है। मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार जबरन भूमि अधिग्रहण नहीं कर रही है, बल्कि शहरी विकास परियोजनाओं के लिए किसानों और भू-मालिकों की सहमति से काम करेगी। इस पारदर्शी और जनहितैषी योजना के खिलाफ प्रचार करने और विपक्षी दलों द्वारा फैलाई गई अफवाहों का खंडन करते हुए सीएम मान ने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं कि सरकार जबरन आपकी जमीन अधिग्रहण करने की योजना बना रही है।

पिछली सरकारों ने जनता से किया धोखा

मान ने पिछली सरकारों के दौरान किए गए भ्रष्टाचार पर प्रकाश डाला और भूमि अधिग्रहण के अपारदर्शी तरीके को उजागर किया। उन्होंने कहा कि पहले सुखबीर बादल जैसे नेता योजनाओं को मंजूरी देते थे, फिर उन्हें अपने चहेते लोगों के साथ साझा करते थे, इसका नतीजा यह होता था कि कुछ लोग बड़े पैमाने पर जमीन खरीद कर मुनाफाखोरी करते थे, जबकि किसान और आम लोग नुकसान में रहते थे। अब वे दिन चले गए हैं। हम पारदर्शी और निष्पक्ष शासन के लिए प्रतिबद्ध हैं।


 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post