Designed And Powered By Manish Kalia 9888885014 Ⓒ Copyright @ 2023 - All Rights Reserved


 


 

Punjab Breaking News : हथियारों के मलबे से दूर रहें लोग : सीएम


Punjab Breaking News , चंडीगढ़। पाकिस्तान द्वारा प्रदेश के सीमावर्ती जिलों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। बड़ी संख्या में मिसाइल व रॉकेट पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में गिर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो चल रहे हैं जिनमें प्रदेश के लोग इन हथियारों के मलबे के साथ फोटो ले रहे हैं या फिर छेड़छाड़ कर रहे हैं। इसी को लेकर पंजाब सीएम ने लोगों से अपील की है कि वे इन खतरनाक हथियारों के मलबे से दूर रहें। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि जहां ड्रोन या मिसाइल का कोई भी हिस्सा मिलता है, लोगों को उस जगह जल्दी नहीं जाना चाहिए क्योंकि यह निष्क्रिय होने से पहले नुकसानदेह हो सकता है।

मुश्किल घड़ी में प्रशासन की मदद करें लोग

आम लोगों से पूर्ण सहयोग की मांग करते हुए उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि वे कोई मिसाइल या बैलिस्टिक सामग्री देखते हैं तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए। भगवंत सिंह मान ने उन्हें ऐसी खतरनाक वस्तुओं के पास जाने या छूने से सचेत किया क्योंकि यह घातक हो सकती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पाकिस्तान के विरुद्ध इस युद्ध में भारतीय सशस्त्र सेनाओं को हर संभव मदद दे रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पाकिस्तान का दोहरा चेहरा उजागर हो गया है क्योंकि वह हथियारों का उपयोग तेज करके आम आदमी को निशाना बना रहा है और दूसरी ओर शांति की बात कर रहा है।

देश के लिए किसी भी कुर्बानी के लिए तैयार

इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब आगे बढ़कर नेतृत्व करेगा और हमेशा की तरह हम देश के लिए हर कुबार्नी देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी बहादुर हैं और पंजाबियों ने हमेशा देश की खडग भुजा की तरह काम किया है और यह समय भी कोई अलग नहीं है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में चल रहे आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया है, जबकि हमारा पड़ोसी देश रिहायशी इलाकों पर हमला कर रहा है।

राज्य के नागरिक और सैन्य क्षेत्रों को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक कायरतापूर्ण कार्रवाई है क्योंकि पड़ोसी देश निदोर्षों को निशाना बना रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सशस्त्र सेनाएं पाकिस्तान की ऐसी कार्रवाइयों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं और इसमें कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।


 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post