पंजाब डेस्क : बुधवार आधी रात को शहर पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक ड्रग तस्कर घायल हो गया। ड्रग कारोबारी की पहचान बाकीपुर निवासी लवकरण सिंह के रूप में हुई है। तरनतारन (शहर) के पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि एएसआई गुरदीप सिंह के नेतृत्व में शहर पुलिस के कर्मियों की एक टीम रात में गश्त पर थी, तभी उन्हें एक कार अपनी ओर आती दिखाई दी। उन्होंने कार को रुकने का इशारा किया। कार रोकने के बजाय कार सवारों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी और एक गोली सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) गुरदीप सिंह की पगड़ी के पास से गुजरी और दूसरी गोली हवा में चलाई गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में कार सवारों में से एक घायल हो गया, जिसकी पहचान बाद में लवकरण सिंह के रूप में हुई। डीएसपी ने बताया कि लवकरण सिंह को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शहर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मुठभेड़ में ‘ड्रग तस्कर’ घायल
0
Post a Comment