Designed And Powered By Manish Kalia 9888885014 Ⓒ Copyright @ 2023 - All Rights Reserved


 


 

मुकेरियां हाइडल नहर में नौजवान लड़का और लड़की ने लगाई छलांग। लड़की की मौत परंतु लड़के को लोगों ने नहर से निकाला।पुलिस का कहना प्रेम संबंधों के चलते प्रेमी जोड़े ने उठाया यह कदम।


होशियारपुर ( Rajan )  :- होशियारपुर दसूहा के कस्बा ऊंचीबसी नजदीक मुकेरियां हाइडल नहर में आज एक नौजवान जोड़े ने नहर में छलांग लगा दी जिस कारण लड़की की मौत हो गई परन्तु लड़के को लोगों ने बचा लिया। जानकारी अनुसार यह घटना सुबह 11 बजे के करीब की है जब दसूहा मुकेरियां मुख्य सड़क पर कस्बा ऊंचीबसी नहर पर मोटरसाइकल पर सवार होकर आए एक जोड़े ने मोटरसाइकल पुल पर खड़ा कर नहर में छलांग लगा दी। संयोग की बात है की उस समय एक नौजवान अमरजीत जो लोगों को डूबने से बचाने वाली रेस्क्यू टीम में काम
 करता है और वहां से गुज़र रहा था।अमरजीत ने इन्हें छलांग लगाते हुए देख लिया। अमरजीत का कहना है की मैने तुरंत दोनों को बचाने के लिए नहर में कूद गया और लड़के को बचा लिया परंतु लड़की की डूबने से मौत हो गई। इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए थाना प्रभारी दसूहा हरप्रेम सिंह ने बताया की मृतक लड़की की पहचान मनप्रीत कौर पुत्री प्रमजीत सिंह निवासी गांव धनोवा और लड़का करन सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी गांव बधाईयां के रूप में हुई है। दोनों ने नहर में छलांग लगाई जिसमें लड़की की मौत हो गई परंतु लड़के को बचा
 लिया गया। मृतक लड़की मनप्रीत के शव को दसूहा मोर्चरी में रखवा दिया गया है और दोनों बच्चों के परिजनों को थाने बुलाकर उनके बयानों के आधार पर अगली कारवाही की जाएगी। वहीं लड़की मनप्रीत की माता जी का आरोप है की मेरी बेटी 10 कक्षा में पढ़ती थी और 16 साल की है। यह लड़का करन अक्सर उसे तंग परेशान करता रहता था। लड़की की मां का कहना है की मेरी बेटी ऐसा कदम नही उठा सकती उसे जबरदस्ती नहर में फेंक गया है।


 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post