Designed And Powered By Manish Kalia 9888885014 Ⓒ Copyright @ 2023 - All Rights Reserved


 


 

लुधियाना में स्कूली छात्रा पर तेजधार हथियारों से हमला दोस्ती करने से किया मना,तो मारपीट की,खुद पर भी किए वार


 लुधियाना ( Rajan )  :- पंजाब के लुधियाना में चीमा कॉलोनी में रहने वाली एक स्कूली छात्रा पर बाइक सवार युवक ने देर शाम  हमला कर दिया। छात्रा स्कूल से टयूशन पढ़ कर वापस घर लौट रही थी। 
हमले के कारण छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। खून से लथपथ छात्रा को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। लोगों ने तुरंत उसके परिजनों को सूचित किया। 
परिजनों ने अस्पताल में उसका मेडिकल करवाया। छात्रा के परिजनोम ने थाना जमालपुर की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 घायल छात्रा की पहचान शिवानी के रूप में हुई।  घायल की माता प्रमिला ने बताया कि एक युवक पिछले कई दिनों से उसकी बेटी को तंग परेशान कर रहा था। वह अक्सर उसे रास्ते मे रोककर फ़्रेंडशिप के लिए कहता रहता था। मंगलवार शाम स्कूल से छुट्टी होने के बाद बेटी शिवानी स्कूल से लौट रही थी। जहां रास्ते में उक्त युवक ने उसे रोक कर जबरन उसका हाथ पकड़ लिया, जिसका विरोध करने पर उक्त युवक ने उसपर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। 

हमले में उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे लहूलुहान अवस्था मे सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस को उन्होंने शिकायत दी है। वही घटना को अंजाम देने के बाद उक्त युवक ने खुद पर भी तेजधार हथियारों से हमला कर सिविल अस्पताल में मेडिकल करवा लिया।


 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post