लुधियाना ( Rajan ) :- पंजाब के लुधियाना में बीती रात ताजपुर रोड हुंदल चौक पर एक खाली टिप्पर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुटती देख टिप्पर चालक भाग गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।मृतक फैक्ट्री में करता था काम
मरने वाले का नाम अमनदीप (22) है। अमनदीप पहले किसी फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था लेकिन अब वह किसी फैक्ट्री में लेबर वर्क पर था। अपने दोस्त राजविंदर उर्फ राजा के साथ वह कही से वापस घर आ रहा था। इसी बीच यह हादसा हो गया। लोगों ने तुरंत थाना जमालपुर की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टिप्पर को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
टिप्पर और बोलेरों के बीच फंसा बाइक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 10 बजे भामियां कलां के रास्ते से आ रहे एक तेज़ रफ़्तार टिप्पर आ रहा था। उसके सामने बोलेरो कार थी। दोनों वाहनों के बीच से गुजर रहे
अमन और उसके दोस्त को टक्कर मारी। इसके बाद बाइक दोनों वाहनों के बीच फंस गई। बाइक असंतुलित हो गया। अमनदीप टिप्पर के टायर नीचे आ गया।
Post a Comment