लुधियाना ( Rajan ) :- पंजाब के लुधियाना में शनिवार दोपहर जालंधर बाईपास नजदीक बने पेट्रोल पंप पर हंगामा हो गया। तेल भरवाने आए ग्राहक ने पंप कर्मचारियों को जमकर पीटा। कर्मचारियों पर बाईक सवार ने सरिए से हमला किया।
घायल कर्मचारियों को सिविल अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। हमले में अमरेश चौधरी और दुर्गेश गंभीर रूप से घायल है। थाना सलेम टाबरी की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी देते हुए अमरेश चौधरी ने कहा कि पंप पर कुछ अज्ञात लोगों ने दो करिंदों के साथ मारपीट की। अज्ञात युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मियों को सिर्फ इस बात के लिए मारा क्योंकि कर्मचारियों ने उन्हें पेट्रोल पंप की मशीन से कुछ दूरी बनाकर खड़े रहने को कहा था। बाइक सवार पेट्रोल डालने वाले कर्मी दुर्गेश के पैर पर बाईक चढ़ा रहा था। इसके बाद मोटरसाइकिल सवार युवक ने फोन करके अपने साथियों को बुलाया।
बदमाशों ने सरेआम मारपीट की। इसी दौरान पेट्रोल पंप के ऑफिस में बैठे एक युवक ने जब मारपीट होते हुए देखा तो वह छुड़ाने के लिए गया तो अज्ञात युगों ने उसके साथ ही मारपीट की पेट्रोल पंर पर लगे सीसीटीवी कैमरों में ये वारदात कैद हो गई। इस मामले में अब थाना सलेम टाबरी की पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपी की पहचान में पुलिस कर्मी जुटे है।
Post a Comment